282 फीट ऊंचे टावर पर स्टंट करता दिखा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने किया पुलिस के हवाले; देखें वीडियो
हिसार में एक युवक का सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो शहर के जिंदल टावर का बताया जा रहा है। हालांकि युवक को
टावर पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
वायरल वीडियो में युवक टावर के बाहरी तरफ स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक कभी पांव के बल उल्टा लटक रहा है तो कभी बियर की बोतलों पर हाथ के बल खड़ा हो रहा है। टावर के अंदर मौजूद भीड़ इस युवक का स्टंट देख रही है। युवक को स्टंट करते देखकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को डायल 112 के हवाले कर दिया गया। युवक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का बताया जा रहा है। युवक ने पुलिस के सामने माफी मांगी है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
