मोहाली में युवती से 2 साल तक दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरा युवक; केस दर्ज, आरोपी फरार

0

मोहाली में एक युवती के साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है। पीड़िता ने मोहाली के एसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। आरोपी युवक उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। वह मोहाली की एक कंपनी में पिछले कई सालों से काम करता है। इसके अलावा युवती अन्य फैक्ट्री में काम करती है।

पूरा मामला 3 पॉइंट में:

1. बड़ी बहन की शादी में हुई मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में वह अपनी बड़ी बहन की शादी में देहरादून (उत्तराखंड) गई थी। वहीं आरोपी युवक से उसकी पहली मुलाकात हुई थी।

2. 2024 में दिया शादी का प्रस्ताव

वर्ष 2024 में आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

3. इंटर कास्ट का हवाला देकर शादी से मना किया

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो युवक ने इंटर कास्ट का हवाला देते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसके परिवार वाले इस शादी के लिए सहमत नहीं हैं।

जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के भी लगाए आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *