नक्सली ब्लास्ट: जवानों से भरे वाहन को उड़ाया, 5 जवानों के शहीद होने की खबर

बीजापुर। लगातार सुरक्षाबलों से मात खाकर बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत कर दी है। बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में 6 जवानों के शहीद होने प्राथमिक जानकारी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। इसी दौरान वहां 9 जवान एक वाहन में सवार होकर गुजर रहे थे। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया।
उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बसतर से नक्सलियों के खात्मे का टारगेट रखा है। वे इस बात को कई बार सार्वजनिक तौर भी कह चुके हैं। इसी अभियाने में जुटी फोर्स की टुकड़ी बीजापुर जिले में अपरेशन के लिए निकली थी। जवानों को वापस लाने के लिए भेजे गए वाहन में सवार होकर जब वे लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने IED में विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया