हमले में गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।