पंचकूला में सुरक्षा को बल देने के लिए नया आगाज, 150 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन नए फायर स्टेशन

0

 पंचकूला। पंचकूला के विस्तार के साथ ही तीन नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। एक्सटेंशन सेक्टरों के लिए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। एक फायर स्टेशन मनसा देवी कंपलेक्स, एक पिंजौर-कालका अर्बन कंपलेक्स सेक्टर 31 और एक अलीपुर बरवाला में बनाया जाएगा। इन फायर स्टेशनों के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

बीते डेढ़-दो दशक में पंचकूला की जनसंख्या में इजाफा हुआ है। कई नए सेक्टर डेवलप हुए हैं। जनसंख्या बढ़ने के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बदलाव हो रहा है। इस समय पंचकूला जिला आग लगने पर केवल तीन फायर स्टेशन पर निर्भर हैं। पंचकूला शहर में तो केवल एक ही फायर स्टेशन है।

पंचकूला जिला 315 वर्ग मील यानी 816 किलोमीटर एरिया में फैला है। इतने बड़े एरिया के लिए केवल तीन ही फायर स्टेशन हैं। कालका और बरवाला के फायर स्टेशन में सुविधाएं कम हैं। अगर पंचकूला शहर की बात की जाए तो 89 किलोमीटर एरिया में सिर्फ दो फायर स्टेशन है।

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की जनसंख्या 5,58,890 थी जोकि पिछले 9 साल में बढ़कर 8 लाख से ज्यादा हो चुकी हैं। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पंचकूला में रहने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है, लेकिन जिस रफ्तार से यहां की आबादी बढ़ रही है, उस हिसाब से लोगों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाई हैं। पिछले एक महीने में 45 से अधिक आगजनी की घटनाएं हो चुकी है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *