श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री श्याम महोत्वस कार्यक्रम धूमधाम से करने के लिए बैठक आयोजित
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री श्याम महोत्वस कार्यक्रम धूमधाम से करने के लिए बैठक आयोजित
श्याम प्रेमी बोले 22 मार्च को होगा विशाल संकीर्तन कार्यक्रम, कोलकाता के भजन गायक श्रद्धालुओं को करेंगें निहाल
मोहाली 13 मार्च । मोहाली में पिछले आठ सालों से बाबा खाटू श्याम का विशाल एवम भव्य धार्मिक कार्यक्रम करने वाले समस्त श्याम प्रेमी जगतपुरा के श्याम प्रेमियों ने इस बार भी आगामी 22 मार्च को बाबा खाटू श्याम के नाम से श्री श्याम महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसकी लगभग सभी तरह की तैयारियों को पूरा किया जा चुका है । उपरोक्त विचार एवम जानकारी कार्यक्रम आयोजक समस्त श्याम प्रेमी जगतपुरा के मौजूदा प्रधान मौंटी गर्ग और उनकी समूची टीम ने मोहाली में आयोजित एक बैठक में तैयारियों को फाइनल टच देने के बाद मीडिया से बातचीत में व्यक्त किए ।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संस्था के पदाधिकारियों जिनमें प्रधान मौंटी गर्ग व उनकी समूची टीम के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 22 मार्च को फेस-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से किया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम को 6 बजे के करीब शुरू हो जाएगा और उसके बाद प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में चार हजार के करीब श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किया गया है जिसमें अन्य तरह की सिकोरिटी से लेकर संस्था के वालंटियरज भी श्रद्धालुओं की सेवा करते दिखाई देंगें । श्री गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवास्था भी की गई है । उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से करवाया जाने वाला यह 9वां भव्य एवम विशाल प्रोग्राम है जिसको लेकर संस्था पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
बाक्स
श्री श्याम भव्य निशान यात्रा होगी कार्यक्रम की मुख्य झल्की
मोहाली । समस्त श्याम प्रेमी जगतपुरा ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम से पहले सुबह 10 बजे के करीब गांव जगतुपरा से धार्मिक कार्यक्रम स्थल पर बाबा की श्री श्याम भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाबा श्याम रथ पर सवार हो कर श्रद्धालुओं के साथ गाजे-बाजों के साथ निकलेगें और उनका रास्तों में स्वागत किया जाएगा । उन्होंने श्रद्धालुओं अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लें और साक्षात बाबा श्याम के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आभास दर्शन भी करें । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को भजनों से निहाल करने के लिए कोलकाता से भजन गायक शुभम जी,मथूर रस्तोगी दिल्ली से और शर्मा सिस्टरज पहुंच रहीं हैं ।
फोटो कैप्शनः समस्त श्याम प्रेमी जगतपुरा धार्मिक कार्यक्रम बारे जानकारी देते व आयोजित बैठक में हिस्सा लेते हुए

