जिरकपुर में विशाल हेल्थ कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
लोकहित सेवा समिति द्वारा सिल्वरसिटी थीम सेवा संघ रजि., सोहाना अस्पताल मोहाली, लिवासा अस्पताल मोहाली तथा वेलकेयर पाथ लैब ढकोली के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली शताब्दी वर्ष को समर्पित विशाल हैल्थ चैकअप तथा महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का पता लगाने हेतु मुफ्त मेमोग्राफी टैस्ट का आयोजन किया गया. समिति की प्रवक्ता रजनी कपूर ने बताया है कि कैंप का उद्धघाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीरकपुर नगर सम्पर्क प्रमुख बलवीर राजपूत ने किया, इस अवसर पर सिल्वरसिटी थीम सेवा संघ की अध्यक्षा वीना भार्गव मुख्यातिथि तथा समाजसेविका अंजू अग्रवाल तथा वासुमति शर्मा विशेष अतिथि रही. कैंप में 38 महिलाओं ने महंगे टैस्ट मेमोग्राफी का मुफ्त लाभ उठाया, जबकि 100 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने यूरोलॉजी डॉक्टर मेहूल खासगीवाला, जनरल मेडिसिन डॉक्टर दीपेंदर कौर, दांतों की डॉक्टर सलोनी काते तथा अग्रवाल आई अस्पताल की टीम से आँखों की मुफ्त जाँच के अलावा मुफ्त रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल तथा बिलिरूबीन (पीलिया रोग टैस्ट ) का लाभ प्राप्त किया. स्वास्थ्य जाँच शिविर को सफल बनाने में जे. आर शर्मा, रजनी कपूर, राकेश भार्गव, संजीव अग्रवाल, बलवीर राजपूत, भूपिंदर सिंह, रजनीश कौर, सतीश भारद्वाज, वासुमति शर्मा, अंजू अग्रवाल, मीनाक्षी बंसल, सतविंदर सिंह, जगदेश्वर रेड्डी तथा विनायक शर्मा का सराहनीय योगदान रहा.
