फ्लाइट में फिल्में और TV देखने के लिए शख्स ने लगाया गजब दिमाग, देखकर यूजर्स बोले- ‘जुगाड़ का कोई अंत नहीं’
सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स लोगों के जुगाड़ू दिमाग की काफी तारीफ करते हैं। आपने अक्सर लोगों को फ्लाइट में अपना मनोरंजन करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते देखा होगा मगर हाल ही में इंडिगो की एक फ्लाइट में जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। एक यात्री को लगातार टीवी देखते हुए फोन को ट्राईपॉड पर टिकाए हुए देखा गया। यह दृश्य फ्लाइट की सीट की बजाय किसी छोटे होम थिएटर जैसा लग रहा था। फोन को हाथ में पकड़ने के बजाय, उसे ट्राईपॉड पर रखकर सीट के सामने आराम से देखने के लिए सेट किया गया था।
इस पोस्ट को एक्स पर @imYadav31 नामक हैंडल से शेयर किया गया था। जिन्होंने पीछे से ली गई एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में फोन केबिन के अंदर ट्राईपॉड पर मजबूती से टिका हुआ दिखाई दे रहा था। शख्स ने उस क्षण को फ्लाइट के दौरान देखी गई “सबसे विचित्र चीजों में से एक” बताया और लिखा कि “पूरा स्टूडियो सेटअप” 35,000 फीट की ऊंचाई पर लाया गया था।
https://x.com/imYadav31/status/2018587761725382706?s=20
