हरियाणा में रिश्तों का खौफनाक अंत: बहन की शादी से नाराज भाई ने जीजा की ली जान

0

हरियाणा के पंचकूला में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही जीजा ( पूर्व में दोस्त) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने जीजा की रंजिशन हत्या करने वाले साले व उसका साथी को महज 4 घंट में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन ने तीन महीने पहले अपने भाई को दोस्त से लव मैरिज कर ली थी। प्रेम विवाह से नाराज होकर युवक ने गंडासे से अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी।

पंचकूला डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शिवम ने करीब 3 महीने पहले गोलू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की का भाई, जो खुद भी शिवम नाम का ही है, बेहद खफा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मर्डर की इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। मृतक और मुख्य आरोपी दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और कभी करीबी दोस्त हुआ करते थे।

वारदात सोमवार सुबह उस वक्त हुई जब मृतक शिवम अपनी माता को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 छोड़ने गया था। वापस आते समय जैसे ही वह सेक्टर-19 के गोल चक्कर के पास पहुंचा, घात लगाकर बैठे उसके साले शिवम, 20 वर्ष और उसके दोस्त राहुल, 19 वर्ष ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घायल को तुरंत सेक्टर-6  स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। आरोपी वर्तमान में पंचकूला और जीरकपुर क्षेत्र में रहते थे और जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112, सीन ऑफ क्राइम टीम, सेक्टर-20 थाना पुलिस और सेक्टर-19 चौकी की टीमें सक्रिय हो गई। सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप, संदीप और एसपीओ मुकेश ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर आरोपियों को पंजाब के जीरकपुर से दबोच लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया वह गंडासा भी बरामद कर लिया है, जिस पर मृतक के खून के निशान मौजूद हैं। कल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहाँ से खरीदा गया और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *