“गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित विराट धर्म सम्मेलन एवं श्री खाटूश्याम संकीर्तन – ढकोली में भव्य आयोजन”

0

 

धर्म सेवा समिति ग्रीनवैली बस्ती जीरकपुर द्वारा परम पूजनीय गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक विराट धर्म सम्मेलन एवं श्री खाटूश्याम संकीर्तन का 21 फरवरी शनिवार को ओल्ड अम्बाला रोड डी. एस एस्टेट सोसायटी ढकोली के गेट नंबर 1 पर आयोजन किया जा रहा है.

 

 

समिति के प्रधान सुनील बंसल एवं मुख्य संरक्षक जनकराज शर्मा ने बताया है कि धर्म सम्मेलन में मोतिया ग्रुप के निदेशक साहिल मित्तल एवं दी सुमन मार्वलॉस के निदेशक दीपक गाँधी मुख्य अतिथि होंगें. इस अवसर पर हरिद्वार निर्मला पंचायती अखाडा के सचिव महंत बाबा जगतार सिंह, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ब्राह्मऋषि महंत श्री नाथ जी महाराज तथा पानीपत कृपाल आश्रम के सेवादार चमन लाल विशेष अतिथि एवं धर्म प्रवक्ता होंगें. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजीव शर्मा एवं महिला समन्वय विभाग की सह संयोजिका डा. मीनाक्षी शर्मा मुख्य वक्ता रहेंगे. सम्मेलन में श्री खाटूश्याम का मनमोहक संकीर्तन के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के गौरवशाली इतिहास के अतिरिक्त गुरु तेग बहादुर परिवार के शहादत पर विशेष चर्चा की जाएगी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर