चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका के साथ कृषि समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) गुट सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे। किसानों के कूच के चलते कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों पर जाएं। bll
इससे पहले शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक चंडीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था चोक होकर रह गई थी। एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करने में शहरवासियों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया था।
-सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से आईएसबीटी सेक्टर-43 चौक, सेक्टर-34/35–43/44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) तक हिमालय मार्ग, जिसमें अरोमा लाइट प्वाइंट भी शामिल है।
-सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) से सेक्टर-20/21–33/34 चौक तक दक्षिण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान किसान भवन चौक और सेक्टर-20/30–32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) भी डायवर्जन क्षेत्र में शामिल रहेंगे।
-सेक्टर-20/21–33/34 चौक से सेक्टर-33/34–44/45 चौक, सेक्टर-44/45–50/51 चौक (गौशाला चौक) और सेक्टर-50/51 से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ पर भी ट्रैफिक आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-45/46–49/50 चौक भी प्रभावित रहेंगे।
