नायब सैनी ने डीबीटी से 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में भेजे 1582 करोड़ रुपये

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी की।

कार्यक्रम के दौरान 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में 1121 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त के रूप में 9 लाख 98 हजार बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये भेजे गए। इस योजना के तहत अब तक 9 किस्तों में कुल 1832 करोड़ 69 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक है। दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इसके साथ ही इस योजना के तहत अब तक 77 हजार 330 परिवारों को कुल 2918 करोड़ 42 लाख रुपये की सहायता जारी की जा चुकी है।

इसके अलावा गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भेजी गई। इस योजना के तहत अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र महिलाओं को कुल 320 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए। इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। प्रदेश में योजना के अंतर्गत 76 हजार 466 मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य जारी है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न 19 सरकारी योजनाओं के तहत कुल 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1582 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *