ट्रेन के डिब्बे रह गए पीछे, इंजन चला गया आगे, हरियाणा के रेवाड़ी में टला रेल हादसा

0

 हरियाणा के रेवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रेन के डिब्बे पीछे रह गए जबकि इंजन आगे की ओर से चला गया। करीब 400 मीटर जाने पर घटना का पता चला। यह घटना हिसार-गंगानगर रेल लाइन पर गोकलगढ़ गांव के समीप हुई। बताया गया है कि ट्रेन चलने के दौरान इंजन और डब्बे को जोड़ने वाला हुक खुल गया था। इसके चलते डिब्बे पीछे छूट गए।

दरअसल मंगलवार दोपहर दो बजे एक पैसेंजर ट्रेन हिसार-गंगानगर रूट पर रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन का इंजन अचानक डिब्बों से अलग निकल गया। वहीं ट्रेन की बाकी बोगियां पीछे छूट गईं, जो कि कुछ दूर जाकर पटरी पर ही खड़ी हो गईं। इस दौरान राहत वाली बात यह रही कि घटना के समय ट्रेन की गति कम थी। इससे हादसा टल गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *