बीजेपी सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स- योगेश ढीगरा|

0

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 25 के पार्षद योगेश ढीगरा ने बीजेपी पार्टी को घेरा।पार्षद ने बीजेपी से कई सवाल किए। पार्षद ने बीजेपी से पूछा- क्या आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी टैक्स लगेगा। पार्षद ने आगे तंज कसते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी बोलेगी कि आप पेड़ों से सांस ले रहे हैं, इसलिए हर वर्ष सबको सांस लेने का भी 18% जीएसटी देना पड़ेगा। क्योंकि जिस तरह से शहर को हर दिन नया टैक्स देखने को मिल रहा है और जिस तरह से हर दिन, चाहे वह बिजली हो,पानी हो, कचरा प्रबंधन हो, सिलेंडर हो, सब पर रेट बढ़ाने का काम चल रहा है जिससे सिर्फ गरीब ही नहीं पर आम आदमी की भी कमर टूट गई है। अब जनता को तय करना है कि अगर बीजेपी को 2024 का चुनाव जिताती है तो बीजेपी लोगों से खाने का हक भी छीन लेगी और हालात ऐसे पैदा कर देगी जिससे लोग खाने को तरस जाएंगे। पार्षद ने आगे बताया कि सरकार का काम सिर्फ पैसे इकट्ठा करना नहीं बल्कि लोगों को सुविधाएं भी देना है। शहर की सड़कें टूटी पड़ी है,सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है, पार्क में झूले टूटे पड़े हैं, कचरा उठाने के लिए समय पर गाड़ियां नहीं आ रही है,इन सब में किसी का ध्यान नहीं है पर पैसा इकट्ठा करने की तरफ सबका ध्यान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *