नहर में दो मोर्टार शेल मिलने से मचा हड़कंप, रोहतक से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

0

महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली के पास नहर में सेना के दो मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच शुरू कर दी। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *