चंडीगढ़ में दहशत: एक्टिवा सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल
चंडीगढ़: शहर में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हुई है। वारदात शनिवार दोहपर कीरब ढाई बजे पीजीआई के पास सेक्टर-11 में हुई। एक्टिवा पर आए तीन बदमाशों ने कुमार मेडिकल स्टोर पर गोलियां बरसाई गईं। उनके पास ऑटोमेटिक वेपन थे। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
शहर के सबसे ज्यादा मेडिकल स्टोर वाली इस मार्केट में गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। फायरिंग कर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना को रंगदारी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से रंगदारी के लिए पहले धमकियां दी जा चुकी हैं।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। शहर में नाकेबंदी की गई है। पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
