अमृतसर में सीमा पार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, हेरोइन और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार

0

अमृतसर शहरी पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार और नशा तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.225 किलो हेरोइन, छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों की ओर से हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।

यह भी आशंका है कि मॉड्यूल का संबंध अन्य आपराधिक नेटवर्क से हो सकता है। इस संबंध में थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और मॉड्यूल के आगे-पीछे के नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *