RCB ने जीता आईपीएल 2026 का खिताब, लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में गुजरात को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है. फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया. विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली.आईपीएल के इतिहास में RCB ऐसी केवल तीसरी टीम बन गई है, जिसने लगातार 2 सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीती हो. चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-2011 और फिर मुंबई इंडियंस ने 2019-2010 में लगातार 2 बार चैंपियन होने का तमगा हासिल किया था. अब बेंगलुरू ने 2025 के बाद 2026 का खिताब भी जीतकर इस खास फेहरिस्त में जगह बना ली है.RCB ने रचा इतिहासरजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रच किया है. पाटीदार अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद ऐसे केवल तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने लगातार 2 खिताब जीते हों. कमेंटेटर्स से लेकर एक्सपर्ट्स भी कहते रहे कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला साबित हो सकता है. मगर कप्तान पाटीदार और आरसीबी मैनेजमेंट ने कुछ और ही सोच रखा था. बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
