बॉर्डर पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान से घुसपैठ करते BSF ने पकड़ा

0

बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को भारत से पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। वह बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल के इलाके से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था।

 

पूछताछ के दौरान बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली नागरिक निकला। जब बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार आरोपी के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वह डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है।

 

संपर्क करने पर सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि बी.एस.एफ. इस व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाई थी जिसका मेडिकल करने उपरांत उसे बी.एस.एफ. के साथ भेज दिया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *