चंडीगढ़ में BJP महासचिव के भाई पर हमला, नशा तस्करों ने कार से मारी टक्कर; गंभीर हालत में भर्ती

0

चंडीगढ़। शहर में नशा तस्कर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हिम्मत इतनी बढ़ गई कि भाजपा महासचिव संजीव राणा के चचेरे भाई पर जानलेवा हमला किया। उन्हाेंने भाजपा नेता के भाई को गाड़ी से कुचला। उसे गंभीर हालत में सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह वारदात बुधवार देर शाम मलोया थाना क्षेत्र में हुई। नशा तस्कर मौके से फरार हो गए। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और नशा तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर