राज्यसभा सभापति ने AAP के 7 बागी सांसदों के बीजेपी में प्रवेश को मंजूरी दे दी

0

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आम आदमी पार्टी के सात बागी सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को मंजूरी दे दी. इस फैसले के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है, जबकि बीजेपी सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है.

भाजपा में शामिल होने वाले सात सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन सांसदों को बीजेपी सदस्य के तौर पर दिखाया गया है.

आप के 10 राज्यसभा सदस्यों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है.

शुक्रवार को राज्यसभा में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्यों के बीजेपी में विलय की घोषणा की. राघव चड्ढा ने कहा था कि AAP के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा को पत्र लिखकर विलय की इजाजत मांगी थी. ऐसे में राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर इस विलय को मंजूरी दे दी है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *