भाजपा की जीत तय, ट्रिपल इंजन सरकार से पंचकूला विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कार्तिकेय शर्मा

0

भाजपा की जीत तय, ट्रिपल इंजन सरकार से पंचकूला विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कार्तिकेय शर्मा

 

वार्ड-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्तिकेय शर्मा बोले- पंचकूला में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार

 

भाजपा को मिलेगा प्रचंड जनसमर्थन, विकास की रफ्तार होगी तेज: कार्तिकेय शर्मा

 

सुरेश कुमार वर्मा के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने जीत का किया दावा

 

पंचकूला, 28 अप्रैल। वार्ड नंबर-3 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज सेक्टर-8 स्थित हाउस नंबर-184 में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर कार्तिक्ये शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार श्याम लाल बंसल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और भाजपा की जनहितकारी नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी और पंचकूला में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा की विचारधारा और विकास मॉडल को व्यापक स्वीकार्यता मिली है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और इसका लाभ आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरा है और जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि मेयर और पार्षद पदों पर भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे तथा शहर के समग्र विकास के लिए नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

वार्ड नंबर-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे क्षेत्र की जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बेहतर सुविधाओं के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *