Akasa और SpiceJet विमान आमने-सामने, लैंडिंग के वक्त पंख टकराए; बड़ा हादसा टला
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा के विमान के विंग को टक्कर मारी है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है पर इस घटना से एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद संबधित अथॉरिटी ने वहां इस मामले की जांच की और कारणों की पड़ताल की जा रही है।
इस घटना के बाद दोनों एयरलाइंस के बयान सामने आए हैं। अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा- ‘अकासा एयर का विमान, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट QP 1406 ऑपरेट कर रहा था, उसे 16 अप्रैल, 2026 को बे (bay) पर वापस लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के एक विमान ने उससे संपर्क किया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है, और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, और मामले की जांच चल रही है।अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’
वहीं स्पाइसजेट का कहना है- ’16 अप्रैल, 2026 को, दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान एक ग्राउंड घटना में शामिल हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और दूसरी एयरलाइन के एक अन्य विमान के बाएँ हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र को नुकसान पहुंचा। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही ग्राउंडेड कर दिया गया है।’
