मोहाली: एयरपोर्ट रोड पर कार में आग, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही राख

0

मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर गोपाल सबीर सनी इंक्लेव के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क पर जा रही एक कार से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को साइड में रोक दिया, लेकिन कुछ ही पलों में कार में आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनानी शुरू कर दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी किसी बड़ी कंपनी की थी।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। चालक ने जैसे ही धुआं निकलते देखा, तुरंत गाड़ी रोककर बाहर कूद गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और गाड़ी में सवार लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *