“ढकोली में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल: पाइन होम्स में फ्री हेल्थ चेकअप व मेमोग्राफी कैंप आयोजित”
पाइन होम्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा लोकहित सेवा समिति, सोहाना अस्पताल मोहाली, वेलकेयर पाथ लैब ढकोली तथा लिवासा अस्पताल मोहाली के सहयोग से एक विशाल हैल्थ चैकअप तथा महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का पता लगाने के उद्देश्य से मेमोग्राफी कैंप का पाइन होम्स के त्रिवेणी पार्क में आयोजन किया गया . समिति की प्रवक्ता प्रो. मीनाक्षी बंसल एवं रजनी कपूर ने बताया है कि इस कैंप का उद्धघाटन आदर्श एन्क्लेव सोसायटी प्रधान जनकराज शर्मा ने किया, जबकि पाइन होम्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान गुरजीत सिंह बाजवा मुख्यातिथि, महिला मण्डल समाजसेविका पुनीत ज्योति भार्गव तथा किसान संचार केन्द्र के निदेशक कमलजीत सिंह विशेष अतिथि रहे . कैंप के दौरान सोहाना अस्पताल की टीम द्वारा 35 महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर की जाँच के लिये मुफ्त मेमोग्राफी टैस्ट किया गया. इसके अलावा 125 से अधिक ढकोली निवासी महिलाओं एवं पुरुषों ने हड्डियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों सुचित्रा टिक्कू तथा शगुन चंदेल, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर हिमानी मेहता, दाँतों की विशेषज्ञ डॉक्टर सलोनी काते तथा अग्रवाल आई अस्पताल की टीम तथा कानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रोगियों की जाँच की गयी . कैंप के दौरान रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, बिलिरूबीन (पीलिया रोग टैस्ट ), हाइट तथा वेट की भी मुफ्त टैस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी. कैंप को सफल बनाने में सविता गोयल, कविता वर्मा, पुनीत ज्योति भार्गव, दीपिका चौहान, प्रिया अग्रवाल, रजनी कपूर, मीनाक्षी बंसल, किरण शर्मा, जे. आर शर्मा, हरजीत मिगलानी, सतीश भारद्वाज, गुरजीत बाजवा, जगजीत बाजवा, विनोद झाम्ब, जगदेश्वर रेड्डी, भूपिंदर सिंह, कमलजीत सिंह तथा विकास ग्रेवाल का सराहनीय योगदान रहा.
