चंडीगढ़ यूटी के एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह बने डीआईजी

0

हरियाणा में 2012 बैच के 4 IPS अधिकारियों को DIG पद पर प्रमोशन

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) से डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर नियुक्त किया है। यह पदोन्नति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

जारी आदेशों के अनुसार प्रमोट किए गए अधिकारियों में जशनदीपसिंह रंधावा, दीपक गहलावत, सुमेर प्रताप सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं।

 

जशनदीप सिंह रंधावा वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में 17 अगस्त 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। वहीं दीपक गहलावत नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत बीसीएएस (BCAS) मुख्यालय में 8 अगस्त 2024 से कार्यरत हैं।

सुमेर प्रताप सिंह 11 मार्च 2024 से चंडीगढ़ यूटी में एसएसपी ट्रैफिक एवं सिक्योरिटी के पद पर तैनात हैं, जबकि सुनील कुमार एसपी/एससीबी ) के पद पर कार्यरत हैं।

इन सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13A में पदोन्नत किया गया है।

यह आदेश हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी किया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *