खरड़ के गिल्को वैली में टैक्सी कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 3-4 अन्य वाहन भी चपेट में आए VIDEO

0

खरड़ के गिल्को वैली में टैक्सी कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 3-4 अन्य वाहन भी चपेट में आए

खरड़ के गिल्को वैली में एक टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि टैक्सी चालक सोसाइटी में सवारियों को छोड़ने आया हुआ था। जैसे ही सवारियां उतरकर भुगतान करने लगीं, तभी अचानक बोनट में से धुआं निकलना शुरू हो गया।

स्थिति को भांपते हुए चालक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल आया और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया।

धुआं फैलते ही सोसाइटी के लोग घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी देर और हो जाती, तो बड़ा हादसा और जान-माल का नुकसान हो सकता था। इस आग की घटना में सोसाइटी में खड़ी तीन से चार अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें भी काफी नुकसान हुआ।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *