खरड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर छापा मारा है।
खरड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर छापा मारा है।
खरड़ के फूड वे 43, लाडरा रोड पर आबकारी विभाग की टीम ने रेड की, जहां से भारी मात्रा में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई शराब बरामद की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर आशोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी स्थान से पहले भी शराब बरामद हो चुकी है, जिससे संदेह और गहरा गया है कि यहां लंबे समय से गैरकानूनी कारोबार चल रहा था।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
आखिर कब से चल रहा था यह अवैध धंधा?
