मोहाली में रिश्तों का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल
मोहाली/खरड़: सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति ने एक महिला पर चाकू से कई बार हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद महिला के भाई मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला व्यक्ति महिला का पति है, जिसके साथ उसका कोर्ट केस चल रहा था।
घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
