हिमाचल सरकार के खिलाफ BJP का हल्ला बोल: संस्थान डिनोटिफाई, आज से 5 मार्च तक रोष रैलियां
राजनीति हिमाचल
हिमाचल सरकार के खिलाफ BJP का हल्ला बोल: संस्थान डिनोटिफाई, आज से 5 मार्च तक रोष रैलियां
हिमाचल में सुक्खू सरकार बनते ही 620 से ज्यादा संस्थानों को डिनोटिफाई करने के विरोध में भाजपा आज से सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। सड़कों पर उतरकर पार्टी के नेता सुक्खू सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर रोक रैलियां करेंगे। यह रैलियां 5 मार्च तक निकली जाएंगी।
आज पूरा हो रहा भाजपा का हस्ताक्षर अभियान
सरकार जन विरोधी नीतियों और निर्णय के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान भी आज पूरा हो रहा है। सरकार के खिलाफ आज से शुरू हो रही रोष रैली के माध्यम से भाजपा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी।
26 फरवरी को घुमारवीं आ रहीं सरोज पांडेय
भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री एवं सांसद सरोज पांडेय 26 फरवरी को घुमारवीं आ रही हैं। उनके वहां पर भाजपा की रोष रैली में भाग लेने की संभावना है। भाजपा की तरफ से जिला स्तर पर आज से 5 मार्च के बीच रोष रैलियों को निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,