मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

0

मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी की अदालतों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन मोहाली कोर्ट परिसर को पुलिस ने तुरंत खाली करवा दिया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। किसी भी व्यक्ति को फिलहाल कोर्ट परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के करीब 60 जवान अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *