संत बाबा महिंदर सिंह लम्बियाना साहिब नमित अंतिम अरदास और दशहरा समागम
मोहाली 4 अप्रैल
प्रदीप सिंह हैप्पी
संत बाबा महिंदर सिंह लम्बियाना साहिब नमित्त अंतिम अरदास और दशहरा समागम के दौरान, भिन्न-भिन्न धार्मिक संगठनों और पंथों के साथ-साथ अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रागी सिंहों ने गुरबानी कीर्तन के ज़रिए संगत को निहाल किया। इस मौके पर संत बाबा महिंदर सिंह लांबियाना साहिब के पुत्र – बाबा उमराव सिंह जी लांबियाना साहिब की पगड़ी की रस्म भी निभाई गई, जिसमें संत बाबा अवतार सिंह धुरकोट वाले, भाई सुखविंदर सिंह जी रतवाड़ा साहिब वाले, संत बाबा जगजीत सिंह जी, जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह जी, भाई गुरमुख सिंह जी- हेड ग्रंथी सचखंड श्री अकाल तख्त साहिब के अलावा संत बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी, बाबा हरि सिंह जी रंधावा वाले, संत बाबा अतर सिंह जी मस्तुआना साहिब वाले, संत बाबा बरजिंदर सिंह जी रारा साहिब वाले, संत बाबा हरनाम सिंह जी खालसा- दमदमी टकसाल वाले, श्रीमान संत बाबा सिहोरा साहिब वाले, बीबी मनजीत कौर जी और अलग-अलग पंथों के नुमाइंदों ने पगड़ी पहनाने की रस्म में हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह मोहाली, सतनाम सिंह संधू -मेंबर राज्य सभा, भाजपा नेता- संजीव वशिष्ठ, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व मंत्री- बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक- एन.के. शर्मा, मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, सुरिंदर सिंह रोड़ा सुहाना, अकाली नेता- परमजीत सिंह काहलो, जसवीर सिंह जस्सा- पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी खरड़, हरपाल सिंह चन्ना, हरि मोहन शर्मा, अश्विनी संभालकी- मैनेजिंग डायरेक्टर- रबाब प्रोडक्शन कंपनी, हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, बलवीर सिंह ढोल, अवतार सिंह मौली, डॉ. करमजीत सिंह चिल्ला, जसवीर सिंह कुर्रा, बलजीत सिंह हैप्पी, परगट सिंह भी मौजूद थे।