संघ शाताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन

0

संघ शाताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन

मोहाली 26 मार्च ( प्रदीप सिंह हैप्पी ) : संघ शाताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के लिए चल रहे अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास के अंतर्गत – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चंडीगढ विभाग का मोहाली नगर के सेक्टर- 79 स्थित पार्क नंबर-7 में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1300 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय माननीय सह सरकार्यवाह अतुल लिमये जी उपस्थित रहे श्रीमान अतुल जी ने कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण में अह्म भूमिका निभा सकते है। दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या भारत में है। भारत तेजी से वैश्विक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है और विविधता के संकट से जूझ रही दुनिया को आने वाले समय में भारत के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी।
उन्हौंने संविधान पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारे पूर्वजों, प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की चेतना को जीवित रखता है। भाषा, पहनावा, खान-पान और आराध्य देव भले अलग हों, लेकिन संस्कृति और परंपरा के आधार पर सभी सनातनी ¨हिन्दू हैं। समाज और व्यवस्था निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण जरूरी है। जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब समाज जागृत हुआ है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरदार रीतिन्द्रर सिंह सोढी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जी रहे ,उन्होंने ने कहा कि आज का युवा परिवर्तन का वाहक है और उसमें नई सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाने की अपार क्षमता है। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को निखारने, नवाचार को अपनाने और चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत के बल पर युवा न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में मंच पर प्रान्त संघचालक सरदार इक़बाल सिंह, विभाग संघचालक त्रिलोकी नाथ गोयल, सरदार रीतिन्द्रर सिंह सोढी रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन त्रिलोकी नाथ गोयल ने किया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ वंदे मातरम के साथ हुआ एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *