दिल्ली विधानसभा-स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली का आज बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसकी वजह से विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक अनजान ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद हलचल बढ़ गई है, जिसके बाद पूरे विधानसभा की सिक्योरिटी चेक कराई जा रही है, लेकिन अब तक किसी कोई बम मिलने की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 दिल्ली विधानसभा और करीब 8 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। जांच में सामने आया है कि विजेंद्र गुप्ता के अलावा ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर, और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम सामने आया है। धमकी मिलने के बाद बजट का समय भी आधा घंटे बढ़ा दिया गया था।
मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए। जिसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। बजट सत्र के माहौल में इस तरह की धमकी से मामले को और भी गंभीर बना दिया है। सदन में बजट पेश करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन धमकी के कारण कार्यवाही में देरी हुई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।
