कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ के सेकंडों बाद अमेजन जंगल में गिरा मिलिट्री प्लेन, 66 की मौत

0

कोलंबिया में मिलिट्री का C-130 हरक्यूलिस प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्लेन में 125 लोग सवार थे, जिनमें सैनिक और क्रू शामिल थे। हादसा देश के साउथ अमेजन रीजन में हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई लोग अभी भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा प्यूर्टो लेगुइजामो से टेकऑफ के दौरान हुआ, जो पेरू सीमा के पास है। टेक ऑफ के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन कंट्रोल खो बैठा और नीचे गिर गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्लेन नोजडाइव करते देखा जा सकता है। इसके कुछ देर बाद ही धमाका हुआ और धुएं का गुबार उठता दिखा।

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 48 लोग घायल हैं। कई घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोगों की पहचान अब भी नहीं हो सकी है। हादसा घने अमेजन जंगल में हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया है। रेस्क्यू टीमों को मौके तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद आर्मी और लोकल एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा है कि 40 से ज्यादा लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। एयर फोर्स और दूसरी एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या ऑपरेशन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे के बीच राष्ट्रपति पेट्रो ने आर्मी के मॉर्डनाइजेशन में देरी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटिव केवजहों से जरूरी डिफेंस प्लान लागू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी को पर्याप्त डिफेंस सिस्टम नहीं मिलने की वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के लिए जरूरी हथियारों और डिफेंस सिस्टम खरीदने में देरी के लिए जिम्मेदार अफसरों पर एक्शन लिया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *