पंजाब: रंधावा सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

0

अमृतसर वेयरहाउसिंग मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया. सीएम के आदेश के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लालजीत भुल्लर को लेकर अमृतसर रवाना हो गई है. मंगलवार को कोर्ट में पूर्व मंत्री को पेश किया जाएगा.

आपको बता दें कि रंधावा का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है. उनका शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा गया है. सोमवार को डीसीपी रविंदर पाल सिंह और उनकी टीम डीएम का मोबाइल फोन लेने परिवार के पास गए थे.

हालांकि, परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. रविवाव को विपक्षी पार्टियों ने रंधावा मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था और सरकार से न्याय की मांग की थी. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है.

पंजाब सरकार ने गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट रूप से कहा है कि चाहे मंत्री हो या सिपाही, कानून सबके लिए एक समान है. भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति शून्य सहनशीलता की है. अतीत में भी हमने इस संबंध में कई कार्रवाईयां की हैं.अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह कथित तौर पर ज़हर खाकर अपनी जान दे दी थी. उसके बाद राज्य मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारी को परेशान करने के आरोपों के बाद बाद में दिन में इस्तीफा दे दिया था.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *