पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, इन ज़िलों में बारिश का अलर्ट; जानें आने वाले दिनों का हाल

0

पंजाब में पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज, 23 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, किसी प्रकार की चेतावनी (अलर्ट) जारी नहीं की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि मौसम सामान्य बना रहेगा।

23 मार्च के बाद 24 मार्च को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 और 26 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बदलाव एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा, जो उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेगा।

इस समय ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते हवा के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। राजस्थान और आसपास के इलाकों में सतही हवाएं धीमी हैं, जबकि ऊंचाई पर तेज हवाएं चल रही हैं। 26 मार्च के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो पंजाब में बादल और हल्की बारिश ला सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *