हरियाणा इस जिले में लगेगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, सीएम सैनी ने की घोषणा

0

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। दंतेवाड़ा जैसी घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि यह लड़ाई अभी जारी है लेकिन हमारे बहादुर जवान हर चुनौती का सामना करने को सदैव तैयार हैं। हरियाणा वीरों की भूमि है, यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में होम डिवैल्पर्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सी. आर. पी. एफ. के शहीद जवानों के सम्मान में आयोजित शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने लेजरवली पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सी. आर.पी.एफ. जवानों के कल्याण स्वरूप सी.आर.पी.एफ. के डी.आई.जी. परम् शिवम को 38.25 लाख रुपए की राशि का चैक प्रदान किया। गुरुग्राम होम डिवैल्पर्स द्वारा एकत्रित यह धनराशि सी.आर.पी.एफ. के शहीद जवानों के परिवारों के कल्याण में इस्तेमाल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सच्चा देशभक्त वही है जो राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनके बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र आज देश की दिशा तय कर रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *