गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा, निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

0

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। दीवार के मलबे में 4-5 अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन द्वारा राहत और बचान कार्य करवाया जा रहा है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

इस हादसे में  4 मजदूर गंभीर रूप से घायल  हैं न्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बड़ा हादसा सिधरावली इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दीवार के पास मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान दीवार गिर गई और कई लोग मलबे में दब गए। मशीनों से मलबा हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *