सीएम नायब सैनी ने लोक भवन में मनाई होली: राज्यपाल असीम कुमार घोष को लगाया गुलाल, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल असीम कुमार घोष और वहां उपस्थित अन्य नेताओं को रंगों के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम सैनी ने इस अवसर पर प्रदेश को लोगों को भी होली की बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश को और प्रगाढ़ किया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
