होली पर हरियाणा में प्रसाशन अलर्ट… हुड़दंगियों को चेतावनी, नूंह में 600 पुलिस के जवान तैनात
होली और धुलंडी के त्योहार को लेकर हरियाणा के जींद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. 3 मार्च को होली और 4 मार्च को धुलंडी फाग के मौके पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. उचाना के उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि जिलेभर में 24 स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
