पंजाब के स्कूलों के समय में बदलाव, 1 मार्च से लागू होंगी नई Timings, पढ़ें…

0

पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने कहा है कि आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर