IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 148वां मुकाबला बन गया खास
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 का अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से जहां फिफ्टी देखने को मिली तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मुकाबले में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल करने में कामयाब रहे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
