हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर आए सुर्खियों में, सरपंच को भी दी धमकी
जींद में हरियाणा के जाने माने सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर से विवादों में घिरते दिखाई दे रहे है। एक फिर से मंच पर गाने के दौरान एक नया विडियों वायरल हुआ है जिसमें मासूम शर्मा स्टेज पर चढ़े पूर्व सरपंच व युवाओं को टोकते हुए नज़र आए। बता दें यह विवाद एक लाइव शो के दौरान हुआ जिसमें मासूम ने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया जिस वजह से यह सारा विवाद हुआ। इस शो के दौरान सिंगर ने कहा- ‘मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता।’
बता दें यह लाइव शो के दौरान मासूम ने खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर किया था। इसी शो के दौरान सिंगर के इस तरह के व्यवहार से गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी काफी नाराज दिखे। उनका व्यवहार में बहुत ही कठोरता नज़र आई। जब सरपंच ने कहा कि हां उतर रहे है तब ‘मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ।’ यह पूरी घटना तब की जब मासूम शर्मा बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै शुरू हुआ हैं इसके बाद बात इतनी बढ़ गई का मामला विवादों में घिर गया।
दरअसल 18 फरवरी को मासूम के बहन-बहनाई की 25वीं सालगिरह थी जिस पर एक प्रोग्राम आयोजित किया गया यह प्रोग्राम जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम में आयोजित किया। बता दें कि प्रसिद्ध यूट्यूबर धर्मवीर जिनको सब धरमू के नाम से जानते है। जब यह प्रोग्राम किया गया तो उस समय धरमू के रिश्तेदार,परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी भी शामिल थे इसके साथ ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर आए थे। जानकारी के मुताबिक ये विवाद करीब साढ़े 11 बजे हुआ और लगभग 1 घंटा ही चल सका। इस शो में तकरीबन करीब 400 लोग आए हुए थे।
प्रोग्राम शुरू कुछ समय पहले से हो चुका था लेकिन तब तक महिला कलाकार और अन्य कलाकार मंच पर शो कर रहे थे और तभी वहां पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व कुछ युवा पहले से ही स्टेज पर मौजूद थे और साथ तब तक मासूम शर्मा नहीं आए थे। लेकिन जैसे ही मासूम मंच पर आए तो सबको देखते ही गुस्से में आ गये और आते ही सीधा स्टेज से नीचे उतरने को कहा इसके साथ ही स्टेज से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे और गुस्से में आ गये।
सबके सामने इस तरह किये गये भाई विकास शर्मा व बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच व गांव के युवाओं को समझाते हुए माफी मांगी इसके साथ ही बता दे कि मासुम के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया और सरपंच ने कहा कि ‘बोलने का तरीका होना चाहिए और मान-सम्मान सब चाहते हैं।’
