पंजाब के मोगा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दुकान के बाहर लोगों को कुचला; एक की मौत और दो घायल
मोगा के गांव धलेके में गत रात्रि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर करियाना की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दुकान के बाहर खड़े तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक युवक की मौका पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव धलेके में बुधवार देर रात्रि एक तेज रफ्तार थार गाड़ी बेकाबू होकर करने की दुकान में घुस गई इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े तीन लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि दो युवकों के घायल होने समेत 24 वर्षीय सुखबीर सिंह निवासी ढलने के की मौका पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौका पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, गांव धलेके स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास राजू कहना स्टोर के बाहर हरबंस सिंह सुखबीर सिंह खड़े हुए थे कि इसी दौरान स्कॉर्पियो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके कारण राजू किराना स्टोर के मालिक राजकुमार समेत सुखबीर सिंह तथा हरबंस सिंह भी घायल हो गए सुखबीर सिंह की इलाज से पहले मौत हो गई जबकि हरबंस सिंह और राजकुमार को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है
