चंडीगढ़ में 10 कारों के शीशे तोड़े: पार्षद की फॉर्च्यूनर पर भी बरसाए पत्थर, आधी रात युवकों ने मचाया हुड़दंग

0

वी केयर फॉर यू का स्लोगन वाली चंडीगढ़ पुलिस की नाक के नीचे शरारती तत्व शहर में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में हुड़दंगबाजों ने एक-एक कर 10 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। यह घटना रविवार आधी रात हुई है।

हरियाणा की सीमा के साथ लगते चंडीगढ़ के गांव मौली में रात करीब 2:30 बजे तीन-चार युवकों ने स्थानीय पार्षद हरजीत सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वार्ड नंबर-8 के पार्षद हरजीत सिंह का कहना है कि बीते एक महीने में यह तीसरी घटना है, जिसमें गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। इससे पहले तो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे।

पार्षद हरजीत सिंह ने बताया कि रात को 2:30 बजे तीन चार युवक आए और खेड़ा बाबा मंदिर की गली में खड़े 10 से ज्यादा गाड़ियों पर पत्थर मारकर उनके शीशे तोड़कर फरार हो गए। उनकी फॉर्च्यूनर को भी खासा नुकसान पहुंचा है। उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़कर युवकों ने पत्थर मारकर गाड़ी का आगे और पीछे का शीशा तोड़ा।

हरजीत सिंह का अरोप है कि वह गांव और आसपास में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इसके लिए वह पुलिस के आलाधिकारियों से भी मिले थे। इसके बाद से लगातार यह गाड़ियों और अन्य समान तोड़ने की गांव की गलियों में घटना हो रही हैं। जबकि बार-बार पुलिस को कहने के बावजूद भी बॉर्डर एरिया पर बने इस गांव में पेट्रोलिंग की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। पार्षद ने बताया कि अब स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर वह एसएसपी और डीजीपी से मिलेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *