पंजाब: एनकाउंटर के बाद कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया का हत्यारा गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी
पंजाब की मोहाली पुलिस को हाल ही में हुए कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। लालड़ू इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी हरपिंदर उर्फ मिड्डू को दबोच लिया गया है।
एसएएस नगर पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी हरपिंदर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछा करने और मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
