Bharat Jodo Yatra: श्रीनगर में आज राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का सोमवार को समापन होगा देखे आगे

0

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में चल रही है। सोमवार को इसका समापन होगा। इससे पहले आज रविवार को राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस पार्टी दी गई जानकारी के अनुसार, आज भारत जोड़ो यात्रा पंथा चौक से आगे बढ़ेगी और सोनवार चौक पर विराम होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे।

लाल चौक (Lal Chowk) पर ध्वजारोहण की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट कर दी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा गया, “एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।”

31 साल पहले मुरली मनोहर और नरेंद्र मोदी ने फहराया था तिरंगाआज से 31 साल पहले मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। साल 1992 में नरेंद्र मोदी बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम का हिस्सा थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ तब नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब बीजेपी के तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *