कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

0

कांग्रेस देश भर में 23 जगहों पर एक साथ एक ही समय पर भाजपा सरकार और अडानी समूह पर गठबंधन के आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस संबंध में पंजाब कांग्रेस से नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत MP एवं जम्मू-कश्मीर की इंचार्ज रजनी पाटिल और अन्य सीनियर लीडर ने सेक्टर-15, पंजाब कांग्रेस भवन में कॉन्फ्रेंस की।

सासंद रजनी पाटिल ने कहा कि “हम अडानी के हैं कौन” श्रृंखला पर कॉन्फ्रेंस की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित उल्लंघन किया, बावजूद इसके अडानी समूह के शेयरों की कीमत नहीं बढ़ी।

LIC को 44 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

रजनी पाटिल ने बताया कि LIC द्वारा 30 दिसंबर 2022 को खरीदे गए शेयरों का मूल्य 83 हजार करोड़ रुपए था, जो घट कर 15 फरवरी 2023 तक 39 हजार करोड़ रुपए हो गया। स्पष्ट है कि LIC के निवेश में 44 हजार करोड़ रुपए कमी हो गई है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मामले की जांच के बजाय PM नरेंद्र मोदी पर अमृत काल में अडानी समूह को लाभ के अवसर प्रदान करने के आरोप लगाए। बताया कि 14 जून 2022 को अडानी समूह ने ने फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी के साथ व्हील हाइड्रोजन पर 50 मिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की। फिर 4 जनवरी 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 हजार 744 करोड़ रुपए की लागत उसमें कर दी। लेकिन अडानी द्वारा करदाताओं को कोई सब्सिडी की घोषणा नहीं की गई।

केंद्र सरकार अडानी को कितना लाभ पहुंचाएगी

रजनी पाटिल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले चरण में 50 हवाई अड्डे, हेलीपैड, वॉटर एयरड्रम पुनर्जिवित किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाना चाहती है। कांग्रेस अडानी के महा घोटाले के खिलाफ आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा और लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के भाषण में अडानी का अंश आने पर केंद्र सरकार तिलमिला गई, जबकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। आरोप हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की संपत्तियों पर अडानी द्वारा एकाधिपत्य स्थापित करने का काम कर रहे हैं।

LIC को 44 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

रजनी पाटिल ने बताया कि LIC द्वारा 30 दिसंबर 2022 को खरीदे गए शेयरों का मूल्य 83 हजार करोड़ रुपए था, जो घट कर 15 फरवरी 2023 तक 39 हजार करोड़ रुपए हो गया। स्पष्ट है कि LIC के निवेश में 44 हजार करोड़ रुपए कमी हो गई है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मामले की जांच के बजाय PM नरेंद्र मोदी पर अमृत काल में अडानी समूह को लाभ के अवसर प्रदान करने के आरोप लगाए। बताया कि 14 जून 2022 को अडानी समूह ने ने फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी के साथ व्हील हाइड्रोजन पर 50 मिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की। फिर 4 जनवरी 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 हजार 744 करोड़ रुपए की लागत उसमें कर दी। लेकिन अडानी द्वारा करदाताओं को कोई सब्सिडी की घोषणा नहीं की गई।

अडानी की जांच को JPC गठित करें

MP रजनी पाटिल ने कहा कि अडानी मामले की जांच के लिए ज्वाइंट
पार्लियामेंट कमेटी बननी चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने साल 2014 में अच्छे दिन और 15 लाख रुपए रुपए बैंक खातों में आने की बात कही थी। लेकिन इससे बिल्कुल विपरीत समय आ गया है और लोग कहने लगे हैं कि “कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन” । उन्होंने बीते वार्षिक डेटा के अनुसार 14 साल में, 2021 में स्विस बैंक में भारतीय कंपनियों और भारतीय लोगों का सबसे अधिक काला पैसा 3.83 बिलियन डॉलर, 30 हजार 500 करोड़ रुपए से भी जमा होने की बात कही। जबकि PM मोदी ने नोटबंदी का कारण काला धन वापस लाना बताया था।

PM की नीयत और नीति में अंतर रजनी पाटिल ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की नीयत और नीति में अंतर है। आरोप लगाए कि उनके करीबी मित्र अडानी अवैध कारोबार में संलिप्त होते जा रहे हैं। लेकिन विरोध होने पर PM द्वारा सरकारी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराने-धमकाने का काम करने के आरोप लगाए। विरोध पर वह ED, CBI और IB समेत अन्य जांच , एजेंसी पीछे लगा देते हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *