रत्नावली महोत्सव में पहुंचे सीएम: हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन, 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र दौरे पर आएंगे PM
मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार सुबह ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचे और अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष है, उन्हें जल्द निपटाया जाए। करीब दो माह के दौरान मुख्यमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र में दूसरी बार पहुंचे थे। इससे पहले भी उन्होंने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 20 दिन तक ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
